रविवार, 10 जून 2018

सिलचर की सुबह

पँछियों की चहचहाट से आँख खुली। खिड़की से बाहर नज़र डाली, तो पूरी लौ थी। सोचा छः बज गये। घड़ी देखी, ४:१६ बता रही थी। लगा बन्द हो गयी; पर सुई तो चल रही है? मोबाइल खोलकर देखा; तो तसल्ली हुई; कि घड़ी सही है।
सिलचर २४° ४७' उत्तर व ९२° ४८' पूर्व पर है।
हमारे-
बाड़मेर जिले में पोश्मा लगभग २६°उ, ७१°पू
जैसलमेर जिले में रामदेवरा (रुणेचा) लगभग २७°उ, ७२°पू
बीकानेर जिले में गजनेर लगभग २८°उ ७३°पू
श्रीगंगानगर जिले राजियासर लगभग२९°उ ७४°पू
गंगानगर सादुलशहेर व पँजाब की अबोहर तहसीलों का मध्यवर्ती क्षेत्र  ३०°उ ७४°पू
यानि कि ग्लोबीय दिशा के हिसाब से यहाँ सिलचर से बाड़मेर की स्थिति २° उत्तर दिशा व २१° पश्चिम दिशा
रुणेचा ३° उत्तर दिशा २०° पश्चिम दिशा
बीकानेर ४° उत्तर दिशा १९° पश्चिम दिशा
राजियासर ५° उत्तर दिशा १८° पश्चिम दिशा
श्रीगंगानगर ६° उत्तर दिशा १८° पश्चिम दिशा
२४ घण्टे में पृथ्वी पश्चिम से पूर्व ३६०° देशान्तर घूम जाती है, अर्थात १ घण्टे में १५° मतलब १° कोण घूमने में, पृथ्वी को ४ मिनट का समय लगता है। आठवीं कक्षा में पढ़े इस भूगोल को समझने में चालीस बरस लग गये।
सीधा सा गणित, बाड़मेर (पश्चिम) से सिलचर (पूर्व) तक की दूरी घूमने में, पृथ्वी को ८४ मिनट का समय लगता है। 
बाड़मेर का स्थानीय समय जब दोपहर १२ हो, तो यहाँ सिलचर में ०१:२४ दोपहर होगा।

यही तो है, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की अद्भुत रचना।
इसी के लिए स्वर्गीय मुकेश जी ने गाया था-
ये कौन चित्रकार है ?? ये कौन चित्रकार है ???