रविवार, 29 जुलाई 2012

YAADEN 47 यादें (४७)

राजस्थान में हम हिंदी अंग्रेजी, गणित, सामान्य-विज्ञान, सामाजिक-ज्ञान, चित्र-कला और उद्योग पढ़ते, सीखते थे। उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) में भाषा, हिसाब, कृषि एवं विज्ञान, के साथ ही भूगोल के मानचित्र भी बनाने पड़ते थे। सबसे खास बात ये थी, की कृषि यंत्रों की व्यावहारिक जानकारी तथा गोबर की खाद, हरी खाद व् शौचालयों बाबत बातें। बाल सभा में अन्ताक्षरी मुख्य होती थी।
विद्यालय के दक्षिण-पश्चिम तरफ गूलर का बड़ा सा पेड़ और उसके बड़े-बड़े लाल फूल मेरे लिए नई चीज़ थे।
शेरसिंह के अलावा  भगवान सिंह , मोहनसिंह, भक्तराज, जगदीश सिंह, जीत सिंह, अजीत सिंह, बाला, मेरे साथ पांचवीं में थे. जगदीश सिंह, सरदार होने के कारण मैं कई बार उससे पंजाबी में बात करने का प्रयास करता था; किन्तु उसने कभी पंजाबी नहीं बोली। उसके चाचा जूते बनाते थे, और बड़े मामाजी के साथ पंजाबी में ही बात करते थे। जगदीश, मोहन सिंह तथा भक्तराज की लिखाई बहुत सुन्दर थी, कक्षा के बाकी  सब की लिखी भी मुझसे तो अच्छी ही थी, वहां पर छोटी कलम, बड़ी कलम से लिखा जाता था। राजस्थान में HOLDER से लिखते थे।
मोहन सिंह, भगवान सिंह, शेरसिंह और बाला  नौवीं में फिर मेरे साथ हो गए थे; बाकी साथियों से फिर मुलाकात नहीं हुई .  
   जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
 Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991
 http://www.apnykhunja.blogspot.com; www.apnybaat.blogspot.com/;       
http://www.apnyvaani.blogspot.com;    http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N   

रविवार, 22 जुलाई 2012

YAADEN(46) यादें (४६)

जून 1966 में  मामा जी भानियावाला से आये, और मुझे अपने साथ ले गए; देहरादून-ऋषिकेश ROAD पर देहरादून से 24 किलोमीटर, ऋषिकेश से 20 किलोमीटर; मुख्य सड़क से दक्षिण में उत्तर को खुलता हुआ मकान था; उसके मालिक आजाद मामाजी थे; पूर्व दिशा में चौधरी कलमसिंह जी का मकान था; उनका बड़ा बेटा पदमसिंह, छोटे मामाजी का दोस्त था; मझला सतपाल सिंह, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में पढ़ता था; और छोटा शेरसिंह मेरा सहपाठी था; BESIC PRIMARY SCHOOL भानियावाला में उस वक़्त रमेशचँद जी रतूड़ी प्रधानाध्यापक 5 वीं को, और पूरणसिंह जी कक्षा 4 को पढ़ाते थे; अन्य गुरुजन का मुझे याद नहीं है;
उस वक़्त उत्तर प्रदेश में 52 जिले थे; राजस्थान में हम तख्ती पर गाचनी से सफ़ेद पोच कर काली स्याही से लिखते थे; वहां जाने पर तवे की कालिख से पोच कर; धूप में सुखाकर, खाली काँच की बोतल से घोटते थे; बाकायदा आपस में जिदाई होती थी कि, किसकी तख्ती ज्यादा चमकती है ?  चूने में भिगो कर सफ़ेद लिखते थे; एक और नई चीज ये थी, कि वहां उलटी गिनती 100 से 1 तक बोलनी पड़ती थी; गुरु जी ने एक दिन उलटी गिनती सुनाने के लिए मुझे उठाया ; तो मैंने हाँ तो भर ही ली ; फिर धीरे-धीरे हिम्मत करके करके पूरी तो भी कर ही  दी   
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
MY HOUSE NANUWALA AT GLOBE 73.450529E; 29.441214 N  

रविवार, 15 जुलाई 2012

YAADEN (45) यादें (४५)

मेरे 4थी पास करने से ठीक पहले एक ज़बरदस्त और अप्रत्याशित घटना हुई; जीवन सिंह जी का लड़का, महेंद्र सिंह जो मुझ से एक कक्षा नीचे था; एक रंगीन PLASTIC कांच का फुटा SCALE लेकर SCHOOL में आया; उसके उस फुटे को सबने बड़े चाव से देखा परखा और सराहा;
वह फुट जब मेरे हाथ में आया लगभग उसी समय HALL में ततैया आ गए ; सब बच्चे अपने-अपने तरीक़े से उन्हें मारकर भगाने लगे; मैं भी, इस काम में शामिल हो गया; और मेरे हाथ से वह सुन्दर फुटा टूट गया 
बात का बतंगड़ बन गया; दुश्मनी के हालात तो पहले से ही चले आ रहे थे;  उस रात आमने-सामने लाठी-भाटा जंग के पूरे आसार हो गए थे;
दूसरे दिन पिताजी रायसिंहनगर से 4 नए रंग-बिरंगे फुटे लाए ; 2 मैंने महेंदर को दिए और दो अपने लिए रखे;
यह घटना मेरे भानियावाला जाने का मुख्य कारण  थी;

गुरमेल ने एक चुटीली कहावत बनाई -

हाय, नी ! मुड़ की होया ? ਹਾਏ, ਨੀਂ ! ਮੁੜ ਕੀ ਹੋਇਯਾ ?
फुट्टा मर गिया !             ਫੁੱਟਾ ਮਰ ਗਿਆ !               

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ  
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991

 http://www.apnykhunja.blogspot.com; www.apnybaat.blogspot.com/;       
http://www.apnyvaani.blogspot.com;    http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095 N   

रविवार, 8 जुलाई 2012

YAADEN (44) यादें (४४)

कुछ तो आपसी रंजिश कुछ रोजगार की वज़ह से मामा केदारनाथ जी की मौत के बाद मेरे ननिहाल का परिवार अपनी ज़मीं ठेके पर देकर पूरी तरह भानियावाला चले गए. उनके कुछ समय बाद,शायद मई 66 में दादा दुर्गादास जी व गुरदित्तामल भी चले गए. इनके मकान की देखभाल का जिम्मा पिताजी पर आ गया था. 
दुर्गादास जी ने JOLLY GRANT में दुकान की और गुरदित्तामल जी ने रानीपोखरी में होटल खोला; बाद में वे दोनों परिवार जम्मू चले गए; दुर्गादास मंगतराम जी बक्शीनगर रौलकी अपने रिश्तेदारों के पास और गुरदित्तामल जी जम्मू के पास ही राजबाग चले गए.
कुछ साल बाद गुरदित्तामल जी दिल्ली अपने चचेरे भाई बृजलाल सेठी के पास सुभाष नगर चले गए;वहाँ से लगभग 1976में रायसिंहनगर वापस आकर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के सामने होटल खोला; कुछ दिन मैंने भी उनके साथ काम किया था; फिर भाग-दौड़ करके अन्त्योदय परिवार के तहत अमरपुरा बारानी  में 9 बीघा अराजी काश्त के लिए ज़मीं ALOT हो गई  थी;   मुफलिसी के हालात में ही उनका इन्तेकाल हो गया. कुछ साल बाद उनकी पत्नी और दत्तक  पुत्र जगदीश, जो 24 PS में अपने माँ-बाप के पास वापस चला गया था; उसकी भी मौत हो गई. 
मंगत राम जी के साथ मेरे पिताजी की चचेरी बहिन सत्या  देवी का विवाह 1971 में हुआ. उनका लड़का विनोद कुमार है. 
 जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
  Ashok, Tehsildar Hanumangarh ;
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N

रविवार, 1 जुलाई 2012

YAADEN (43) यादें (४३)

उस समय नहर पार शामलाल की चक्की थी उसका लड़का मोहनी था वे नायक थे; पर बहुत बढ़िया पंजाबी बोलते थे; शामलाल जी बहुत अच्छे सलीके से बात करते थे; मैं उनका बहुत सम्मान करता था; बाद में हमारे स्कूल से बिल्कुल पश्चिम में गणेशाराम सुथार ने चक्की और आरा मशीन लगाई उनका बड़ा लड़का नंदराम और अर्जुन बावरी का बड़ा भाई काम करते थे; वो गूंगा-बहरा था; हम सब बच्चे स्कूल आते-जाते उससे डरते थे; मेरी लिखाई साफ़ नहीं थी; मेरा लिखा पत्र न पढ़ पाने के कारण बड़े मामाजी ने मुझे डांटा भी था;
 नंदराम का छोटा भाई मनीराम मुझसे दो जमात आगे सुरेशलाल का सहपाठी था; छोटा काशीराम मुझसे एक दर्जा नीचे था; बाद में वो अपने किसी रिश्तेदार के गोद चला गया था; काशीराम से 1966 के बाद मुलाकात नहीं हुई;
मनीराम आजकल रायसिंहनगर पटवारी है; और सुरेशलाल शर्मा  हनुमान गढ़ जंकशन में प्रख्यात ज्योतिषविद हैं; उनका और मेरा चाचा-भतीजा वाला रिश्ता बरक़रार है; दादीजी श्रीमती कुंती देवी का 28.05.2012 सोमवार को यहाँ उनके पास ही इन्तेकाल हो गया है;


जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N

रविवार, 24 जून 2012

YAADEN (42) यादें (४२)

1965-66 में मैं, तेजा, गुरमेल, श्रीराम, विश्वनाथ चौथी में थे; उस वक़्त सुल्तान सुथार, किरण, पद्मा, धनीराम लाम्बा की लड़की राजकुमारी, मेरी बुआ सत्या देवी, कृष्ण मंडा का छोटा भाई बुधराम तीसरी में थे; सुल्तान राम की लिखाई सुन्दर थी;
पंडित रघुनाथदास की बड़ी लड़की चमेली दिल्ली में ब्याही थी, छोटी कौशल्या (छल्लो) व सेवक राम तुली की शादी एक ही दिन थी; दिल्ली से बारात आई थी, तीन दिन बारात रुकी, गर्मियों के दिन थे नहर बंद थी; पानी की बहुत किल्लत थी; बारात विदा हो रही थी जब नहर में पानी आया;
ठाकुर संतराम जी की छोटी बेटी कांता की शादी ठाकुर ज्ञानचंद के बेटे रामसिंह के साथ हुई;
 उसी दिन तीसरी में पढने वाली राजकुमारी की शादी भी हुई; हमीरा जी के पोते, लूणा जी मंडा  के बेटे बुधराम की शादी भी उसी दरम्यान हुई थी; अपने से एक दर्जा नीचे पढने वाले इन दोनों की शादियों से मैं काफी हैरान, परेशान था;
उस साल आस-पास के गावों के विद्यार्थी सालाना इम्तिहान देनें हमारे गाँव आये थे; सबने अपने-अपने घर एक-एक साथी को रखा था; शामगढ़ का एक लड़का मेरे साथ हमारे घर रुका था; उन पाँच-चार दिनों में हम दोनों पूरी तरह घुल-मिल गए थे; उसके बाद आज 46 साल बीतने पर भी हम दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी है;
चौथी पास करके जून1966 में मैं अपने बड़े मामा वेदप्रकाश जी के साथ पांचवी पढने के लिए, भानियावाला चला गया था ! 

 जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
 Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991  

रविवार, 17 जून 2012

YAADEN (41) यादें (४१)

1965 की लड़ाई में भारतीय जवानों ने अपने सीने पर बमगोले बांध कर AMERICAN PATERON TANKs के परखचे उड़ा दिए, पाकिस्तान की शिकस्त, AMERICA की किरकरी, विश्व कूटनीति में GENERAL याहिया खान ,अयूब खान और जुल्फिकार अली भुट्टो की गिरावट के साथ ही हमारे यहाँ पंजाबी का गीत मशहूर हुआ-

अयूब खां ते भुट्टो ने की नफा कमा लेया ; गिद्दडाँ ने जंग शेरां नाळ ला लेया

ਅਯੂਬ ਖਾਂ ਤੇ ਭੁੱਟੋ ਨੇ ਕੀ ਨਫ਼ਾ ਕਮਾ ਲੇਯਾ; ਗਿਦੜਾ ਨੇ ਜੰਗ ਸ਼ੇਰਾਂ ਨਾਲ ਲਾ ਲੇਯਾ

ताशकंद समझोता, प्रधान-मंत्री लालबहादुर शास्त्री की मौत, गुलजारीलाल नंदा दुबारा कार्यवाहक प्रधान-मंत्री और फिर इंदिरागांधी का प्रधान-मंत्री बनना बहुत तीव्र घटना क्रम चला;
सुभाष चन्द्र बोस के बाद शास्त्री जी की दूसरी मौत है, जिसमे शक की सुइयां आज तक घूम रही हैं; 
इसके तुरंत बाद संत फतेहसिंह ने पंजाबी-सूबा आन्दोलन चलाया; जिससे हरयाणा और हिमाचल प्रदेश का जन्म हुआ; उस समय मैं चौथी में पढता था; चंडीगढ़ का मसला काफी चर्चा में थे; मैंने भी छः नए पैसे के POST-CARD पर अपनी सलाह लिखकर- इंदिरागांधी, प्रधान मंत्री दिल्ली के पते पर भेजी थी कि;

चंडीगढ़ किसी भी राज्य को न दिया जावे;

किसी राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दे पर मेरे बाल -मन की यह प्रथम सार्वजनिक अभिव्यक्ति थी;     

Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991
जय
हिंद
جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

रविवार, 10 जून 2012

YAADEN (40) यादें (४०)


RADIO के साथ तार जोड़कर ऊपर छत पर या ऊँची जगह पर जालीदार एंटेना बांधा जाता था. रेडियो की BATTERY भी रेडियो से अलग लगभग 
12"x8"x4 " माप की होती थी लाल काले रंग पर 9 के बीच से बिल्ली छलांग लगाती हुई होती थी बाद में छोटे माप की और फिर radio के अन्दर ही fit होने वाली आने लगी रेडियो का सालाना
LICENCE र 7.5 डाकघर में जमा होते थे; जमा न कराने पर बाकायदा जुरमाना लगता था. डाक-तार विभाग एक ही थे बाद में दोनों अलग हुए और फिर प्रसार भारती और BSNL के रूप में सार्वजनिक उपक्रमों का गठन हुआ निकिल के एंटेना वाले TRANSISTER आने के बाद उस तरह के रेडियो लुप्त PRAY हो गए. 
रायसिंह नगर से चाचा नारायण सिंह अपना
TRANSISTER लेकर जब भी आते; हमारे घर ही रुकते थे, हालाँकि उनके भाई ध्यान सिंह और प्रीतम सिंह आने पर अपने राजपूत रिश्तेदारों के घर ही रुकते थे; उन दिनों चाचा  चरण सिंह और कृष्ण बिश्नोई  सरदार अजायब सिंह के ट्रेक्टर पर काम करता था; कृष्ण शुद्ध पंजाबी बोलता था .
गाँव में एक MASSEY FURGUSSION और एक FORDSON 2 ही TRACTOR थे; तेजा के पिता मल्कियत सिंह संधू के पास JEEP थी जिसके ACCIDENT में उनकी मृत्यु हो गयी थी;
 उस ज़माने में मशहूर पंजाबी गायकों में सुरेंदर कौर, प्रकाश कौर, आसासिंह मस्ताना, लालचंद यमला जट, बाबु सिंह मान माराड़ावाला, रम्पटा थे. 
बत्ती बाल के बनेरे उत्ते रखदी हाँ:
ਬੱਤੀ ਬਲ ਕੇ ਬਨੇਰੇ ਉੱਤੇ ਰਖਦੀ ਹਾਂ
कता परीतां नाल चरखा चनण दा:
ਕਤਾਂ ਪਰੀਤਾਂ ਨਾਲ ਚਰਖਾ ਚੰਨਣ ਦਾ
जुत्ती कसूरी पैर न पूरी ,हाय रब्बा वे सानु तुरना पया:
ਜੁੱਤੀ ਕਸੂਰੀ, ਪੈਰ ਨ ਪੂਰੀ ਹਾਯ ਰੱਬਾ ਵੇ ਸਾਨੂੰ ਤੁਰਨਾ ਪਾਯਾ
आवो लोको नस के मेरा जीजा वेखो हस के:
ਆਵੋ ਲੋਕੋ  ਨਾਸ ਕੇ ਮੇਰਾ ਜੀਜਾ ਵੇਖੋ ਹਾਸ ਕੇ
लट्ठे दी चादर उत्ते सलेटी रंग मईया: 
ਲਠੇ ਦੀ ਚਾਦਰ ਉੱਤੇ ਸਲੇਟੀ ਉੱਤੇ ਸਲੇਟੀ ਰੰਗ ਮਹਿਯਾ
जग देया चनणा तू मुख ना लुका वे:
 ਜਗ ਦੇਯਾ ਚੰਨਣਾ ਤੂੰ ਮੁਖ ਨਾ ਲੁਕਾ ਵੇ
RAMPTA जा वडेआ लुधियाने
ਰੰਪਟਾ ਜਾ ਵਡੇਆ ਲੁਧਿਆਣਾ  
काला डोरिया कुंडे नल अडया, छोटा देवरा भाबी नाल लडेया
ਕਾਲਾ ਡੋਰਿਯਾ ਕੂੰਡੇ ਨਾਲ ਅੜੇਆ, ਛੋਟਾ ਦੇਵਰਾ ਭਾਬੀ ਨਾਲ ਲੜੇਆ   
तड़के-तड़के जान्दिये मुटियारे नी, कंडा चुबा तेरे पैर बंकिये नारे नी
ਤੜਕੇ- ਤੜਕੇ ਜਾਂਦੀਏ ਮੁਟਿਆਰੇ ਨੀ, ਕੰਡਾ ਚੁਬਾ ਤੇਰੇ ਪੈਰ ਬੰਕਿਏ ਨਾਰੇ ਨੀ  
भांवे बोल ते भांवे ना बोल, चन्ना वस् अखियाँ दे कोल
ਭਾਂਵੇ ਬੋਲ ਤੇ ਭਾਂਵੇ ਨਾ ਬੋਲ, ਵੇ ਚੰਨਾ ਵਸ ਅਖਿਯਾਂ ਦੇ ਕੋਲ
सबसे बढ़ कर लाहौर से मलिका तरन्नुम नूरजहाँ की आवाज़ में لاهور سه ملیکا ترنم نور جهان کهآواز من
दमा दम मस्त कलंदर: ਦਮਾ-ਦਮ ਮਸ੍ਤ ਕਲੰਦਰ دمادم ماست قلندر
हिंदी में चल  उड़ जा रे पंछी,
 ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े, 
तितली उडी, 
चक्के पे चक्का, 
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए झांकी हिंदुस्तान की: 
सौ साल पहले, जोत से
जोत जागते चलो:
मेरा रंग दे बसंती चोला: 
जोगी हम तो लुट गए :
 गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हांक रे: 
मै क्या करू राम मुझे बुड्ढा मिल गया:
 दोस्त दोस्त ना रहा:    
 जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
       

रविवार, 3 जून 2012

YAADEN 39 यादें (३९)

1962 की लड़ाई तो मुझे YAAD  नहीं जवाहरलाल नेहरु की मौत, गुलजारीलाल नंदा कार्यवाहक प्रधान मंत्री, लालबहादुर शास्त्री प्रधान-मंत्री, सरदार स्वर्णसिंह रक्षा मंत्री, सरदार अर्जुनसिंह थल सेनाध्यक्ष और 1965 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई ज़ेहन में बरक़रार है 
लड़ाई के आसार होने पर हम ऊना चले गए; उस समय हरयाणा और हिमाचल प्रदेश नहीं थे; सारा पूर्वी पंजाब था; और ऊना होशियार जिले में था। वहां पर ही मैंने पंजाबी लिखना-पढ़ना सीखा था; नंगल और देहरा की बसें गुज़रा करती थीं; मुझे लगता था;शायद ये देहरादून ही होगा; कुछ दिन रूककर माताजी और मेरी दोनों छोटी बहनों सरोज और सुशीला को वहां छोड़कर में पिताजी के साथ वापस आ गया।
वापसी के वक़्त हम रात को होशियारपुर  में उसी हवेली में ठहरे; जो मेरे परदादा लाला रूपचंद बांसल (रूपाशाह) और उनके पिता लाला गोपालदास  बेचकर कश्मीर चले गए थे। उस हवेली की शान और अनुभूति आज भी मेरे दिल-दिमाग में है।
सर्दियों के दिन थे; लड़ाई लगी हुई थी, एक रात जिस समय मैं अकेला रजाई में दुबका हुआ था; बाहर चाचा मंगत रामजी ने टीन के दरवाजे पर जोर-जोर से लातें मारनी शुरू की; मैं बहुत डर  गया था; बाद में उन्होंने खुद हे आकर मुझे दिलासा दिया;
उस वक़्त गंदुम 50 पैसे और चना 40 पैसे किलो था चीनी का मामुल भाव R 1/ किलो था ज़बरदस्त ब्लैक सेर 10/ तक बिकी रायसिंहनगर एक दुकान में आग लगाने से कई बोरियां चीनी स्वाहा हो गई; उस दुकानदार पर BLACK से चीनी बेचने का मुक़दमा काफी चर्चित रहा था; 
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

रविवार, 27 मई 2012

YAADEN (38) यादें (३८)

मेरे मझले मामा श्री केदारनाथ जी को पारिवारिक दुश्मनी के कारण किसी ने धीमा ज़हर दे दिया था. वे अक्सर बीमार रहते   थे. यद्यपि मैं छोटा था, तथापि घरेलु चर्चाओं से मुझे इन बातों   का एहसास था. 
एक होली के दिन शायद 1965; मामाजी को ग्लूकोज़ इत्यादि चढ़ाया  जा रहा था, वे गली की और खिड़की के पास चारपाई पर लेटे थे, बाहर से उन पर रंग के छींटे पड़  गए, और नाम मेरा लग गया. छोटा होने के बावजूद मैं बार बार सफाई देना चाह रहा था, पर कोई भी भी मेरी बात पर ध्यान नहीं दे रहा था, और मैंने अपने आप को निस्सहाय पाया.
1965 में मेरे चाचा श्री बालकृष्णजी उनको साथ लेकर; उनके चचेरे भाई श्री रामपाल सेठी के पास कश्मीर स्वस्थ्य लाभ के लिए गए. उन्हें लाभ नहीं हो पाया और 1965 की लड़ाई से पहले उनका कश्मीर में ही देहांत हो गया. उसके बाद मेरे ननिहाल पूरी तरह से नानुवाला छोड़ कर भानियावाला (देहरादून) चले गए
मेरे चाचा श्री बालकृष्ण जी का  देहांत 05.05.2012 को हनुमानगढ़ में हो गया. 
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

रविवार, 20 मई 2012

YAADEN(37) यादें (३७)

एक दिन मैंने सोचा; देखा जायकि चटनी कैसे बनती है; बाहर रसोई में पत्थर  की कुण्डी थी; मैंने उसमे एक कागज़ रखा और जोर से बट्टा मारा तो पत्थर की कुण्डी दो फाड़ हो गयी ; और मैं चुपके से खिसक गया;वो दोनों टुकड़े शायद अब भी नानुवाला हमारे धर पड़े हैं;  ज्ञान बावरी का लड़का सहीराम मेरा हम उम्र था; उसकी तिपहिया साईकिल हमारे घर सामान  के साथ ऊंटनी से उतरी; मैंने मान लिया , साईकिल मेरी ही है;बड़ी मुश्किल से मुझसे चोरी उसे पहुँचाया गया;
उषा के लिए पेंट और कमीज़ आयी ; मुझे सुन्दर लगी; पिताजी के साथ बनारसीदस अनिल कुमार मल्होत्रा की दुकान पर गया; बाशी (सुभाष शर्मा ) चाचाजी साथ थे; गले तक फौजियों वाली पेंट, सफ़ेद रंग की कमीज़ नाहर सिंह दर्जी ने सिलाई की थी, जिसे पहन कर मैं बहुत खुश रहता था; श्रीराम  के पिता का नाम रतनचंद  वह 37 NP का कोतवाल था, चक के मृत पशुओं लो वह ही उठाते थे; वह पढ़ा-लिखा था; उसका दादा बाबुराम था, यद्यपि छूआछूत काफी थी, रतनचंद और बाबुराम दोनों बाप-बेटों की  दुकान पर पिताजी के पास काफी आमदरफ्त थी; रतनचंद  अक्सर मुझे LAHUR UNIVERSITY और MATRIC  पढाई की बातें किया करता था; श्रीराम की माता धनवंती को मैं मौसी कहता था; बाबुराम बच्चों के नाखून पर चमेली का तेल लगा कर चोरी वगेरा बताता था; एक बार मेरे दायें हाथ के नाखून पर भी उसने प्रयोग किया था ; झाड़ू लगाओ, भिश्ती पानी छिड़के, चोर का पता बताओ, सामान बताओ, जगह बताओ, पर खूब कोशिश करने पर भी मैं कुछ नहीं बता सका; श्रीराम तीसरी तक मुझसे आगे था, चौथी से छटी तक बराबर रहे फिर वह पीछे हो गया; मेरे  देहरादून से वापसआने के बाद वह और करनसिंह राजपूत  विजयनगर सिपाही लग गए थे, बादमें  मैं जब लालगढ़ गिरदावर के पद पर था, एक दिन संयोगवश रायसिंहनगर से बस में पिछले दरवाज़े से चढ़ा;मैंने नानुवाला अड्डे पर उसे आगे -आगे जाते देखा; तो मिलने की इच्छा से दौड़कर पीछे से जाकर उसका कन्धा पकड़ा, उसने मुड कर; देखा और मुझे डांट दिया _"लाला ! बन्दे नू कोई तमीज़ होनी चाहीदी  है " 
मैं बहुत ही रुआंसा हो गया था, सोच रहा था की मैंने पद को भुलाकर दोस्ती को बरकरार रखा; पर उसने पुलसिये जैसा ही किया;
वह चुनावड थाने में था, वहीँ उसकी मौत हो गयी; उसका परिवार अब चुनावड ही रहता है;


जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
MY HOUSE NANUWALA AT GLOBE 73.450529E; 29.441214 N  

रविवार, 13 मई 2012

YAADEN(36) यादें (३६)

श्रीराम, विश्वनाथ fail होने पर चौथी में हमारे साथ हो गए. रोज़ शाम को पहाड़े बोलने होते थे; पौवा अद्धा पौना सवाया ड्योढ़ा से लेकर आगे तक. मेरी और गुरमेल की एक दुसरे से आगे निकलने की जिद में हम दोनों को 27 तक याद थे

हिंदी, गणित, सामाजिक ज्ञान,  सामान्य विज्ञान,  चित्रकला और उद्योग, शाम को उद्योग के रूप में प्रांगण की साफ-सफाई, पेड़ों को पानी, आदि करना होता था; शनिवार को आधी छुट्टी के बाद बाल-सभा होती थी; तेजासिंह आँखें बंद करके मुंह  ऊपर को करके एक हास्य-गीत सुनाता था - 

आप करदी  दो-  दो   गुत्तां; मैनू  कहिंदी टिंड  मना  !
आप जांदी सिल्मा वेखण;मैनू कहिंदी मुंडा खिढ़ा !! 
ਆਪ ਕਰਦੀ ਦੋ ਦੋ ਗੁੱਤਾਂ; ਮੈਨੂ ਕਹਿੰਦੀ ਟਿੰਡ ਮਨਾ !
ਆਪ ਜਾਂਦੀ ਸਿਲਾਮਾ ਵੈਸ਼ਨ; ਮੈਨੂ ਕਹਿੰਦੀ ਮੁੰਡਾ ਖਡਾ !!
गुरमेल सिंह का गीत बहुत ही भावपूर्ण था; उस समय नासमझ होने पर भी देश-विभाजन की त्रासदी का दर्द दिल में भर जाता था-

गड्डी भर के अमरसरों तोरी                   ਗੱਡੀ ਭਰ ਕੇ ਅਮ੍ਬਰ ਸਾਰੋੰ ਤੋਰੀ

इस के आगे के बोल मुझे याद नहीं ; पर उसका शाब्दिक अर्थ ये है क़ि; -

अमृतसर और लाहौर के बीच rail लाशों से भरी हुई आती-जाती थी* 

जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
MY HOUSE NANUWALA AT GLOBE 73.450529E; 29.441214 N  

रविवार, 6 मई 2012

YAADEN(35) यादें (३५)

जवाहर लाल नेहरु की मौत के दूसरे दिन 28 .05 .1964 को अलवर से मेरे फूफा कस्तूरी लाल कोहली आए पता चला कि अलवर से रेवाड़ी सादुलपुर हनुमानगढ़ सूरतगढ़ से होकर सभी HOTEL और चाय के ढाबे बंद थे; वापस जाते वक़्त सूरत गाड़ी बदलने के दरम्यान उनका सामान चोरी हो गया था;

मिटटी का तेल 18 LITRE के कनस्तरों में आता था; सूरज छाप, हाथी छाप, चाबी छाप, बुड्ढा छाप 16 बीड़ी का BANDAL 6 नए पैसे, 24 बीड़ी का BANDAL 10 पैसे, सुभाषचंद्र बोस छाप माचिस, LAMP की सिगरेट, मशहूर थी;POST CARD 6 पैसे, अंतर्देशीय 10 पैसे, लिफाफा 15 पैसे व डाक रजिस्ट्री 25 पैसे की थी; 
खाली कनस्तरों से पिताजी ने सरदारा  सिंह तरखान से लगभग 8X8 वर्ग फुट का दरवाजा बनवाया था; मुझे आज भी वैसे ही नज़र आता है, 
सफेद दाढ़ी वाला सरदारा मिस्त्री, खेतुराम बिशम्बर दास गिद्दड़वाह वालों की नसवार सूँघता हुआ;   हमारी दुकान के सामने बैठा हुआ,हाथ में तेसा लेकर, बांसों का बड़ा सारा FRAME बना कर उसके दोनों तरफ कटे हुए कनस्तरों में लोहे की कीलें ठोक रहा है और मै गिलास में उसके लिए चाय लेकर जा रहा हूँ !   

जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

http://www.apnyvaani.blogspot.com/     http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N 
       Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991 

रविवार, 29 अप्रैल 2012

YAADEN(34) यादें (३४)

सामान्यतः मै शरारती नहीं था किन्तु जिज्ञासु अवश्य था. पिताजी के साथ दुकान के छोटे मोटे कम करता था. लालटेन व चिमनी रोज़ साफ करना मेरा कम था. दुकान पर लालटेन टांगने के लिए छत से नीचे आधी उंचाई तक सूतली की रस्सी बाँधी रहती थी, जिसके नीचे लोहे का  कुंडा (S)लगा था. एक दिन पिताजी मुझे बिठा कर काम गए. मैं झूलने का विचार किया. थड़ी पर चढ़ कर कुंडा दायें गाल में डाला; और झूल गया. लोहे का कुंडा मेरे गाल के आर-पर हो गया. पता नहीं क्यों ? न तो मुझे दर्द हुआ, न ही डांट पड़ी.
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
MY HOUSE NANUWALA AT GLOBE 73.450529E; 29.441214 N  

रविवार, 22 अप्रैल 2012

YAADEN (33) यादें (३३)

हमारे घर से उत्तर दिशा में रायसिखों के घर थे, करनैलसिंह जरनैल सिंह (केलि जेली) की दिवार हमारे साथ लगती थी, उस वक़्त कुंदन सिंह, लद्दासिंह (लद्दू) भी वहीँ रहते थे बाद में उन्होंने पश्चिम दिशा में मामा हरिराम कडवासरा से उत्तर में चिपता हुआ बनाया था; शमीर सिंह का परिवार कुछ दूर नहर के पास था; वे लोग शराब का धंधा करते थे, अक्सर पुलिस आती रहती थी; उत्तर-पश्चिम में नहर के दोनों ओर सरकनों में शराब की भट्ठियां बरामद होती रहती थी; ये शाह-मात और लुका-छिपी चलती ही रहती थी;करनैल की शादी की मुझे पूरी होश है; फाजिल्का से उनके काफी रिश्तेदार आये थे; ;उनमे से नारायण सिंह (नैणा) ने शराब पीकर काफी उत्पात किया था तलवारें भी चली थीं; कोई भागता हुआ दीवार फांद कर हमारे घर में से भाग रहा था कोई गालियाँ निकाल रहा था, कोई पकड़ने को पीछे दौड़ रहा था किसी के खून निकल रहा था, कोई तलवार लहरा रहा था; रोने-धोने पकड़ने-पकड़वाने गालियाँ निकालने छुड़ाने में औरतें भी शामिल थीं;  करनैल की पत्नी हमारे साथ घर परिवार जैसी घुल-मिल गई थी; मै उसे जग्गो भाभी कहता था; बाद में इन लोगों को RCP
में ज़मीनें ALOT हो गई थीं वे सरदारपुरा बीका (खिचियाँ) चले गए; करनैल सिंह का परिवार अभी भी हमारे पड़ोस में है;

जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
      Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
MY HOUSE NANUWALA AT GLOBE 73.450529E; 29.441214 N  

रविवार, 15 अप्रैल 2012

YAADEN (32 )यादें (३२)

ग्राम पंचायत नानुवाला में 33 35 36 37 38  55 56 व 57 NP के चक थे, 1962 से 65 श्योकरण सहारण 38
NP (बल्लेवाला) सरपंच थे; जो मेरे मामाजी वेदप्रकाश के मित्र होने के नाते मेरे मामा ही थे; 1965 के चुनाव में उनके सामने हनुमान बिश्नोई 57NP थे; तकनीकी कारणों से श्योकरण जी का नामांकन ख़ारिज हो गया; कृष्णलाल सुथार 36NP (नानुवाला) हमारे उम्मीदवार हार गए; उस समय तक हनुमान जी की छवि अच्छी नहीं थी, सरपंच बनने के बाद उन्होंने शराब छोड़ दी; पुणे जाकर  ओशो रजनीश का शिष्यत्व में भगवे वस्त्र और नाम स्वामी आनंद  ऋषि ग्रहण कर लिया था* फिर 13 साल चुनाव नहीं हुए; 1978 में श्योकरण सहारण ने जसवीर सिंह 56NP को 46 मतों से हराया* तब तक मेरे ननिहाल का परिवार पूरी तरह भनियावाला/डोईवाला जा चुका था, मैं अपनी पढाई पूरी करके देहरादून से वापस आकर SBBJ रायसिंहनगर में अस्थाई काशिएर था;उससे पहले 1976 में NATIONAL FERTILIZERS LIMITED पानीपत में JUNIOR CHEMICAL OPERATOR के पद पर चयन होकर तूतीकोरन जाने का आदेश आ चूका था; जहाँ माता-पिता ने मुझे नहीं जाने दिया, फिर नहरी पटवारी के पद पर चयन होकर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुका था; AIR INDIA में assistant flight purser की लिखित प्रतियोगिता में सफल हो चुका था;    और मेरी शादी भी हो चुकी थी*                    

  जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

रविवार, 8 अप्रैल 2012

YAADEN (31) यादें (३१)

31दिसंबर 1964 को हम सब नए स्कूल के बड़े वले कमरे में डाली गई मिटटी की कुटी कर रहे थे उस दिन से आगे छुट्टियाँ होनी थीं; कृष्ण मंडा और नत्थू सुथार एक एक ईंट लेकर कुटी कर रहे थे, मैं तीसरी में था और वे दोनों पांचवी में ; मुझे अच्छी तरह याद है कमरे का उत्तर-पश्चिम कोना था, मैं हाथों से अर्ध गीली मिटटी थपक रहा था; शायद हो सकता है, कि उन्होंने मुझे टोका हो या न टोका हो ! मेरे दायें हाथ के थपके के ऊपर कृष्ण की ईंट पड़ गई;  मेरी कनिष्ठ का नाख़ून उतर गया और खून निकलने लगा; वे दोनों घबरा गए थे; मै न तो रोया न ही उनसे कोई शिकायत की; शाम को वे दोनों SKIN OINMENT की TUBE लकर घर आये और मुझे देकर गए;; मेरे माता-पिता ने भी इसे सामान्य घटना के रूप में लियाथा*  वैसे भी कृष्ण के पिता लूणा जी मंडा सभ्रांत व शांत प्रकृति के थे हालाँकि उसके  दादा हमीरा जी और चाचा शंकर की छवि उतनी अच्छी नहीं थी; नत्थू के पिता हनुमान जी सुथार की मेरे पिताजी के साथ अच्छी उठ-बैठ थी*    दायें हाथ की कनिष्ठा का नाखून आज भी उस घटना का गवाह है*            
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

रविवार, 1 अप्रैल 2012

YAADEN (30) यादें (३०)

कक्षा दो में हिंदी की किताब में एक पाठ था सुजाता की खीर.
महात्मा बुद्ध को सुजाता की खीर खाकर बोध हुआ कि, दुःख का कारण क्या है? इस अंतिम पंक्ति के साथ पाठ पूरा हो गया था. मैं बहुत बेचैन हो गया था, उस कारण को जानने को. ये बेचैनी चार साल चली. कक्षा छह
में आकर मैंने पड़ा कि, दुःख का कारण है; इच्छा. उसके बाद ये सिद्धांत मै याद रखने का प्रयत्न करता आया हूँ !
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

शनिवार, 24 मार्च 2012

YAADEN (29) यादें (२९)

पिताजी अक्सर दुकान का हिसाब मुझसे करवाते थे. इसलिए मै गणित में
बहुत होशियार था. इसके अलावा रिश्तेदारों को हिंदी के पत्र लिखना और पढना भी मेरे जुम्मे था. इ बार धनीराम जी ने अपनी बहन को देवबंद Money order भेजना था मैंने money order form भरना शुरू किया उसमे उपार लिखा था - पाने वाले का नाम मैंने उसमे भर दिया - धनीराम मार्फ़त जेठाराम पनवाड़ी सब्जी बाज़ार रायसिंहनगर; फिर नीचे लिखा था भेजने वाले का नाम तो मैं चक्कर खा गया की दोनों जगह भेजने वाले का पता नहीं हो सकता form के छपे में खराबी हो सकती है; इसलिए मैंने दुसरे स्थान पर देवबंद का पता लिख दिया दुसरे दिन रायसिंहनगर से लौट कर पिताजी ने मुझे डांटा की ऊपर प्राप्तकर्ता का और नीचे भेजने वाले का पता लिखना चाहिए था; मैं समझ नहीं पा रहा था की फिर डाक खाने वालों ने form के ऊपर पाने वाले का पता क्यों छापा है ? (पंजाबी में पानेवाला के अर्थ है - भेजने वाला)
उस वक़्त moneyorder
form दो नए पैसे का और money order का commission पचास पैसे प्रति दस रुपये था*
   
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
      

रविवार, 18 मार्च 2012

YAADEN(28) यादें (२८)

हमारे गुरूजी जगरूप सिंह जी लापरवाह किस्म के थे* हम सभी विद्यार्थियों को अपनी-अपनी बारी से स्कूल में  झाड़ू सफाई करनी होती थी; एक सुबह जब निरीक्षक आए, कूड़ा दरवाजे के सामने पड़ा था; गुरूजी उस समय तक नहीं आए थे. वर्ष 1978-82 के दौरान मैं नहरी पटवारी था, वे 5 BLM में पदस्थापित थे* एक दिन बस में मैने उन्हें पहचान लिया और चरण-स्पर्श किया. भैराराम जी अनुशासन-प्रिय थे और सख्त-सजा 
 हाथ ऊपर करके खड़ा करना, डंडा या मुर्गा बनाना थी. सेवकसिंह जी व भैराराम जी की लिखावट सुन्दर थी. सेवकसिंह जी संधू का ननिहाल हमारे गाँव में ही था उनको बोलचाल में सुखदेव कहते थे. बाद में लगभग 1985 में मैं निरीक्षक था, और वे पंचायत समिति गंगानगर में थे*
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ

http://www.apnyvaani.blogspot.com/     http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N 
       Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991

रविवार, 11 मार्च 2012

YAADEN(27) यादें (२७)

गाँव में आने जाने वाले साधू संत और यात्री व्यापारियों के प्रति विश्वास भाव था. उनके ठहरने खाने की व्यवस्थाएं की जाती थी. हमारे घर
भी यदा-कदा साधू-महात्मा या व्यापारी रुकते रहते थे. कथा प्रसंग भी
होते थे. अमृतसर से दो वंजारे पांच-चार महीने में अक्सर फेरी
लगाने आते थे उन में से एक हमारे घर ही रुकते थे. और सुबह जाते
वक़्त मेरी छोटी बहनों सरोज सुशीला व शशि को चूडियाँ देते थे.
गायों के झुण्ड लेकर मिएँ आते थे. हम उनसे 8/- रूपये सेर मक्खन
लेकर 12 / रुपये किलो घी बेचते थे उस वक़्त चना 40 पैसे व गेहूं 50 पैसे किलो खरीदते थे ! 
-- जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
http://www.apnyvaani.blogspot.com/     http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N 
       Ashok, Tehsildar Hanumamgarh 9414094991

सोमवार, 5 मार्च 2012

YAADEN(26) यादें (२६)

हमारे गुरूजी ओमप्रकाश जी सरल और सहयोगी स्वाभाव के थे. तीसरी कक्षा में पहली बार लिखित परीक्षा होने से मैं उत्साहित था.प्रश्न था, "कृष्ण के मामा का नाम क्या था?" मैने लिखा 'कंस'. बाद में उन्होंने समझाया लिखना चाहिए,
कृष्ण के मामा का नाम कंस था. शरद पुर्मिमा पर वे हमें नानुवाला कोठी लेकर गए. थाली चम्मच, घर से लेकर गए. वहां खीर बनाई
नहर में नहाये, फिर खीर खाकर वापस आए;
 मेरी चम्मच नहाने धोने के दौरान गुम गई. 
जय हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ