बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

तांगा

घोड़ा पशौरी मेरा,
तांगा लहौरी मेरा।
बैठो मियांजी बैठो लाला।।
 १९६३ में रफी साहब की आवाज़ में यह गाना खूब गूंजता था।
१९४७ में कश्मीर से उजड़ने के किस्सों में माता-पिता और रिश्तेदारों की ज़बानों से घोड़ी तांगे का ज़िक्र अक्सर सुना है। १९६८ में दिल्ली रेलवे स्टेशन, किशनगंज, सदर बाजार व ईदगाह मार्ग पर तांगे से सफर किया है। १९७० में देहरादून के नगरीय परिवहन में तांगे ही मुख्य थे। १९७५ में जम्मू के बक्शीनगर, रेलवे स्टेशन, गांधी नगर, वेयर हाउस, सतवारी, डिगयाना, गंग्याल, में तांगा आम सवारी थी। १९८२ में बीकानेर रेलवे स्टेशन, लालगढ़, कोटगेट, जूनागढ़ व गंगाशहर में नियमित तांगे चलते थे। २००४ में जोधपुर पावटा के आसपास इक्का दुक्का तांगे चलते थे। खशी हुई कि पावटा चौराहे पर आज २०२० में भी तांगा मौजूद है।
मशीनीकरण ने साइकिल, रिक्शा, तांगा, ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी के साथ-साथ पर्यावरण, पारम्परिक आजीविका, सांस्कृतिक हुनर, प्रकृति और समय के धैर्य को भी लील लिया है।
 नट की रस्सी और बांस, मदारी की डुगडुगी और बन्दर, सपेरे की बीन और सांप, भोपे की सारंगी, भालू का नाच, चंग की थाप।
एक दौर था कि कान में भनक पड़ते ही बच्चे, बड़े और बूढ़े खिंचे चले आते थे। मोबाइल, टेलीविजन, ने सबको अलग-अलग कमरों में कैद करके कूप-मण्डूक बना दिया है।
आवश्यकता है, सनातन संस्कृति, परम्परा और प्राकृति को अक्षुण्ण रखने की।
आवश्यकता है, सनातन संस्कृति, परम्परा और प्राकृति को अक्षुण्ण रखने की।

शनिवार, 9 मार्च 2019

शुक-ताल

मुजफ्फरनगर से २८ किमी उत्तर पूर्व व हरिद्वार से ७० किमी दक्षिण पश्चिम में श्रीगंगा जी की एक धारा के पश्चिमी तट पर बसा शुक्रताल मुजफ्फरनगर जनपद में है।
हर की पौड़ी हरिद्वार के नमूने का पक्का गंगाघाट है। यहां कर्मकाण्डी पण्डे व नौकायन भी उपलब्ध है। तीस रुपए प्रति सवारी। गंगा घाट से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में
अक्षयवट व श्रीशुकदेवजी का मन्दिर है। मान्यता है कि श्रीगंगा जी के किनारे इस वट वृक्ष की छाया में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी।

मुझे लगता है, कि महाभारत कालीन इस स्थान का नाम वस्तुत: शुक-ताल होना चाहिए था, न कि शुक्रताल। यह दैत्यों के आचार्य शुक्र से सम्बन्धित नहीं है। इसलिए शुक्रताल नाम तो औचित्यहीन है। यहां तो भागवत पुराण के कथा वाचक महात्मा शुकदेव जी का प्रवास रहा है। ऐसा लगता है, कालान्तर के बोलचाल में शुक शब्द उच्चारण दोष से शुक्र हो गया।

यहां से हरिद्वार, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं।



मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

मुक्ति द्वार

मुक्तिद्वार स्वर्ग धाम, मुजफ्फरनगर में भोपा मार्ग व मण्डी समिति मार्ग के मध्य स्थित शवदाह व अन्तिम संस्कार का स्थल है। उत्तर दिशा का प्रवेश द्वार पैट्रोल पम्प के सामने मुख्य सड़क भोपा मार्ग व पूर्वी मण्डी समिति मार्ग पर बिजली घर के पास है। 
दोनों सड़कों की ओर कुछ अतिक्रमण भी हैं। दक्षिण पूर्व के  मकान मालिक ने अतिक्रमण करके पूर्व की ओर समिति रोड तक निजी रास्ता बना लिया है। 
अन्दर हरियाली व पर्याप्त सुविधाएं व मनभावन दृश्य है। 
राजस्थान के चूरू, नागौर व जोधपुर जिलों में श्मशान स्थल जाति आधारित हैं, इसलिए उनकी दशा अच्छी नहीं है। जबकि हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर की कल्याण भूमि में प्रतीत होता है, मानों पर्यटन स्थल हैं। 
सामाजिक संस्थाओं के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी इस पर सोचना होगा। 

जयहिंद। 



रविवार, 10 जून 2018

सिलचर की सुबह

पँछियों की चहचहाट से आँख खुली। खिड़की से बाहर नज़र डाली, तो पूरी लौ थी। सोचा छः बज गये। घड़ी देखी, ४:१६ बता रही थी। लगा बन्द हो गयी; पर सुई तो चल रही है? मोबाइल खोलकर देखा; तो तसल्ली हुई; कि घड़ी सही है।
सिलचर २४° ४७' उत्तर व ९२° ४८' पूर्व पर है।
हमारे-
बाड़मेर जिले में पोश्मा लगभग २६°उ, ७१°पू
जैसलमेर जिले में रामदेवरा (रुणेचा) लगभग २७°उ, ७२°पू
बीकानेर जिले में गजनेर लगभग २८°उ ७३°पू
श्रीगंगानगर जिले राजियासर लगभग२९°उ ७४°पू
गंगानगर सादुलशहेर व पँजाब की अबोहर तहसीलों का मध्यवर्ती क्षेत्र  ३०°उ ७४°पू
यानि कि ग्लोबीय दिशा के हिसाब से यहाँ सिलचर से बाड़मेर की स्थिति २° उत्तर दिशा व २१° पश्चिम दिशा
रुणेचा ३° उत्तर दिशा २०° पश्चिम दिशा
बीकानेर ४° उत्तर दिशा १९° पश्चिम दिशा
राजियासर ५° उत्तर दिशा १८° पश्चिम दिशा
श्रीगंगानगर ६° उत्तर दिशा १८° पश्चिम दिशा
२४ घण्टे में पृथ्वी पश्चिम से पूर्व ३६०° देशान्तर घूम जाती है, अर्थात १ घण्टे में १५° मतलब १° कोण घूमने में, पृथ्वी को ४ मिनट का समय लगता है। आठवीं कक्षा में पढ़े इस भूगोल को समझने में चालीस बरस लग गये।
सीधा सा गणित, बाड़मेर (पश्चिम) से सिलचर (पूर्व) तक की दूरी घूमने में, पृथ्वी को ८४ मिनट का समय लगता है। 
बाड़मेर का स्थानीय समय जब दोपहर १२ हो, तो यहाँ सिलचर में ०१:२४ दोपहर होगा।

यही तो है, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की अद्भुत रचना।
इसी के लिए स्वर्गीय मुकेश जी ने गाया था-
ये कौन चित्रकार है ?? ये कौन चित्रकार है ??? 

रविवार, 8 अप्रैल 2018

अल्लापल्ली

कभी कल्पना न थी, कि महाराष्ट्र के सुदूर दक्षिण पूर्व में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के साथ लगते नक्सल प्रभावित जंगलों में, भ्रमण का मौका मिलेगा। अप्रत्याशित का प्रत्याशी होना ही ब्रह्मा जी की "विधि" है।   
 महाराष्ट्र राज्य मार्ग संख्या ३६३ के वन क्षेत्र में अन्तर्विभागीय समन्वय के लिए गढ़चिरौली, कसनसूर, एटापल्ली, अल्लापल्ली, का भ्रमण। नागपुर से १७० किमी दक्षिण पूर्व में गढ़चिरौली जिले की ७८% भूमि वनाच्छादित है। मुख्य वन संरक्षक गढ़चिरौली के अन्तर्गत उत्तर से दक्षिण तक पाञ्च वन मण्डल- वडसा, गढ़चिरौली, भमरागढ़ (मुख्यालय आलापल्ली), आलापल्ली व सिंरोंचा हैं। गढ़चिरैली से १२० किमी दक्षिण में ग्राम पंचायत आलापल्ली (तहसील अहेरी) नक्सली क्षेत्र का मुहाना है। इस ग्राम में वन विभाग के दो खण्ड कार्यालयों के अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग का खण्ड कार्यालय, तीन बैंक ATM, दो पैट्रोल पम्प, ट्रैक्टर कम्पनी व  बाजार हैं। रविवार हाट के लिए ग्राम पंचायत ने पक्के बनाए हुए हैं। स्थानीय उपज, हस्तशिल्प व बाजारी सामान दोनों संस्कृतियां हाट में दिखती हैं।  
 लगभग १९°-२०° उत्तर व ८०°-८१° पूर्व में तीनों राज्यों की सीमा पर गोदावरी नदी के आस पास फैले यह  हरित वन, देश के मानचित्र पर आसानी से पहचाने जा सकते हैं। 
 वन उपज में शहद, इमली, महुआ, ताड़, सागवान, तेन्दुपत्ता मुख्य हैं। आदिवासिंयों में ताड़ी व महुए की शराब का प्रचलन है। यत्र तत्र नक्सलवाद के विरोध में पीले रंग के कपड़े पर प्रचार भी देखे जा सकते हैं। 
पर्यावरण की समीपता और व्यस्तता ने अपने प्रदेश की दूरी और परिवेश की याद भुलाए रखी। दो सप्ताह पलक झपकते बीत गये।  
Ashok Kumar Khatri, Land Acquisition Expert, Global Infra Solutions, Bhopal. 

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

Bhopal

Land Acquisition Expert के पदनाम से आज शनिवार २४ फरवरी २०१८ को उत्तरदायित्व सम्भाला है।
पूरे चालीस वर्ष पश्चात् भोपाल में रहने आया हूँ। या यूं कहूं कि सेवा निवृत्ति के बाद एक साल घर पर आराम करके, फिर से कमर कस ली है, अपने आप को परखने की। १९७६-७७ में भोपाल जंकशन के बिल्कुल पास भोपाल होटल में paying guest बनकर रहे थे। ३५ रुपये प्रतिदिन। यूं लगा कि इतना महंगा? चोपड़ा परिवार के साथ घर जैसे ही घुल मिल गए थे। उस वक्त जिस पद का वेतन ३५५ था अाज ३५००० है।
अपनी बात कहूँ; तो लड़कपन ने प्रौढ़ता ओढ़ ली है। बेवकूफियों से समझ मिली। बहुत कुछ खोया, बहुत कुछ पाया। माता पिता व चाचा तो चले ही गए। अपने प्रिय पौत्र को भी उन्होंने अपने पास ही बुला लिया। बेटा अपनी चाची और चचेरी बहिन को भी साथ ही ले गया। बेटियां अपने घरों में, खुशहाल हैं।
भाग्यशाली हूँ, कि दोनों भाई भरत, लक्ष्मण हैं।
 साफ साफ स्वीकार करता हूँ, कि मेरे माता पिता ने जितना अच्छा मेरा लालन पालन किया था, वैसा पिता या पति मैं नहीं बन पाया। सामाजिक सफलताओं की कीमत बाकी परिवार को चुकानी ही पड़ती है। सामाजिक लागतों का यही शाश्वत सिद्धांत है। मेरे सामजिक मूल्यों की कीमत, मेरी पत्नी और बच्चों ने चुकाई है।
हौंसला है, कि भले ही सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्र में आ गया हूँ। कार्य चिर परिचित ही है। भूमि अवाप्ति के विवादों का निस्तारण करना व करवाना। यह सीधे सीधे सरकारी क्षेत्र से तालमेल है। उत्साहित हूँ, कि राष्ट्रीय स्तर पर भारतमाला व अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से जुड़कर स्वयं को तौलने का सुअवसर ईश्वर ने दिया है।
परमपिता परमेश्वर के सानिध्य में, स्वयं को आबद्ध करता हूँ कि अपनी सुपरिचित कार्यशैली को बनाए रखूँगा। इस मातृभूमि ने सब कुछ दिया है। यथाशक्ति सेवा करूंगा। सामाजिक मूल्यों की कीमत पर समझौता नहीं करूंगा।
चालीस वर्षों में, संचार साधन पूर्णतः बदल गए हैं; इनकी बदौलत राजस्थानी मित्रों से सम्पर्क बना रहेगा।

जयहिंद।


मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

01 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/09/yaden-2.html
02 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/09/yaaden-2.html
03 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/10/yaaden-3.html
04 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/10/yaaden-4.html
05 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/09/yaaden-5.html
06 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/10/yaaden-6.html
07 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/10/yaaden-7.html
08 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/11/yaaden-8.html
09 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/11/yaaden-9.html
10 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/11/yaaden-10.html
11 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/11/yaaden-11.html
12 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/11/yaadenmilk-powder-15.html
13 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/12/yaaden-13.html
14 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/12/yaden-14.html
15 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/12/yaaden15.html
16 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/01/yaaden-16.html
17 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/01/yaaden17.html
18 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/01/yaaden-18.html
19 - http://apnybaat.blogspot.in/2011/01/yaaden18.html
20 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/02/yaaden-22.html
21 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/01/yaaden21.html
22 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/02/yaaden-22.html
23 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/02/blog-post.html
24 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/03/yaaden-24-24.html
25 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/02/yaaden25.html
26 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/03/yaaden26.html
27 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/03/yaaden27.html
28 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/03/yaaden28.html
29 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/03/yaaden-29.html
30 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/04/yaaden-30.html
31 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/04/yaaden-30.html
32 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/04/yaaden-32.html
33 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/04/yaaden-32.html
34 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/04/yaaden34.html
35 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/05/yaaden35.html
36 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/05/yaaden36.html
37 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/05/yaaden37.html
38 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/05/yaaden-38.html
39 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/06/yaaden-39.html
40 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/06/yaaden-40.html
41 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/06/yaaden-41.html
42 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/06/yaaden-42.html
43 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden-43.html
44 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden-44.html
45 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden-45.html
46 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden46.html
47 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden-47.html
48 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/08/yaaden-48.html
49 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/08/yaaden-49.html
50 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/08/yaaden-50.html
51 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/08/yaaden-51.html
52 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/09/yaaden-52.html
53 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/09/yaaden-53.html
54 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/09/yaaden-
55 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/09/yaaden-55.html
56 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/07/yaaden-56.html
57 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/10/yaaden-57.html
58 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/10/yaaden-58.html
59 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/10/yaaden-59.html
60 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/10/yaaden-60.html
61 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/11/yaaden-61.html
62 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/11/yaaden-62.html
63 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/11/yaaden-63.html
64 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/11/yaaden-64.html
65 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/12/yaaden-65.html
66 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/12/yaaden-66.html
67 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/12/yaaden-67.html
68 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/12/yaaden-68.html
69 - http://apnybaat.blogspot.in/2012/12/yaaden-69_30.html

70 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/01/yaaden-70.html
71 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/01/yaaden-71.html
72 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/01/yaaden-72.html
73 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/01/yaaden-73.html
74 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/02/yaaden-74.html
75 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/02/yaaden-75.html
76 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/02/yaaden-76.html
77 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/02/yaaden-77.html
78 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/03/yaaden-78.html
79 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/03/yaaden-79.html
80 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/03/yaaden-80.html
81 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/03/yaaden-81.html
82 -  http://apnybaat.blogspot.in/2013/03/yaaden-82.html
83 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/04/yaaden83.html

85 - http://apnybaat.blogspot.in/2013/04/yaaden-84.html
86 -

https://www.youtube.com/user/314159265352?feature=

मंगलवार, 8 मार्च 2016

महिला दिवस

🌷
महिलाओं को मानित या अपमानित करने में, महिलाएं ही मुख्य होती हैं! पुरुष तो गौण होता है! स्वयं के चार उदहारण पेश हैं: - 
१- अक्तूबर १९८१को, मैं अपनी माताजी व पत्नी के साथ ससुराल गया था! मेरी सालेहारी उम्र में मुझसे छोटी है, रिश्ते में बड़ी है! मैंने हंसी मजाक में, उन्हें- "तू" 
बोल दिया! 
मेरी माता ने सबके सामने मुझे डाँटा-

तुझे शर्म नहीं आती, बड़ी सालेहार को तू बोलते हुए।



२- १९८४ में मैंने पत्नी को थप्पड़ मार दिया! छोटी बहिन शशि बोली- 

पिता जी को बताउंगी, कि भाई ने भाभी को मारा! 
हम दोनों अपना झगड़ा भूलकर उसे मनाने लगे:- 
पिताजी को मत बताना!

३- २००३ में हम दोनों में झगड़ा हो गया, छोटी बेटी स्वाति नें मुझसे कहा: - 
शादी ऐसी ही होती है, तो मैंने शादी नहीं करनी!

४- और अब अँतिम विनिश्चय! हम दोनों में झगड़ा हो जाने पर, जब भी पत्नी से पूछता हूँ:- 
नाराज़ हो क्या? 
हमेशा एक ही जवाब मिलता है:- न!

सोमवार, 7 सितंबर 2015

YAADEN 1 TO 100F100

scan0001.jpg१- १९४८
२-नानुवाला1952 
3 दादा 1954 
४-क्लेमscan0001.jpg
५- नेहरु शेख अब्दुल्ला कबायली
६-PANDIT ताराचंद जी
७-DADI
८-EK SHAM
९-OPEUM
१०-MARRIAGE
११-BUKHAR
१२-SCHOOL
१३-MANDIR 
१४-CINEMA
१५- खाला
१६-होलाष्टक
१७- op शादी petromax UNA
१८- lohari WAR
१९-बाल का गिलास RSN
२०- बलवीर सिंह दो बिल्लियाँ मोटाराम
२१- लाणा
२२-हरी हलवाई
२३- सहपाठी
२४- गुरमेल का मुक्का
२५-LACHHIWALA
२६-KANS
२७-CHUDIYAN
२८-जगरूप सिंह
२९-MONEYORDER
३०-सुजाता की KHIR

३१- उंगली
३२ आनंदस्वामी ऋषि
३३- जग्गो भाभी 
३४- कुंडा
३५-  सरदारा मिस्त्री
36गुरमेल तेजा बालसभा


३७ श्री राम

३८ केदार नाथ
३९ una 03.06,2012
४० radio 10.06.2012
४१ चंडीगढ़ 17.6,2012
 ४२ बुद्धराम राजी छल्लो सेवकराम रामसिंह कांता
४३ आरामशीन कशी सुथर मोहनी शामलाल

४४गुर्दित्तामल
४५फूटा
४६ BHANIYAWALA
४७ BHANIYAWAL FRIENDS
४८ BHANIYAWALA UP ROADWAYS
४९  BHANIYAWALA ELECTION

५० RETURN
५१ 25NP TEACHERS
५३ 25NP पदमकुमार शर्मा
५४ 25NP नरेन्द्र बिश्नोई
५५ 25NP साथी
५६ 25NP खाना
५७  25NP किकरवाली मोहनपुरा महियांवाली 
 ५८ 25N FOREIGN
९ 25NPRAMLILA


० मनोहर लाल की शादी
१- मन्नी वाली


२ ज्वालाजी, अमृतसर 
३ जम्मू पुष्प बुआ की शादी
४छोटे मामाजी की शादी
 CLASS IX 

७VIII
 ८class IX ADMISSION;
९-teachers PIC
७० SANATAN DHARM MA
७१- क्लास-मेट, ड्रामा
७२-सतीश वैश्य
७3
७४- BANGLADESH
७४-
७५-WAR 1971
७६- IX PASS
७७ SBI र 60,00,000/-
७८-वैद्यजी। केशर सिंह, सुरेश कुमार नानुवाला

७९-
८-EK SHMA


जय हिं





हिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 


५-

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 

Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 http://www.apnykhunja.blogspot.com/; 
  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/; www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N
) सरदारा मिस्त्री
6गुरYAADEN (6) यादें (६२) मेल तेजा बालस
Ashok, Tehsildar  Srivijaynagar  9414094991

http://www.apnyvaani.blogspot

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 

Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 http://www.apnykhunja.blogspot.com/; 
  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/; www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N
.com;
My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N
३- BEEDI, AAG

جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ
SHRADDH SURAMCHAND ZALIM LOSHAN VEDNA HAR RAS
CHANAN VAIDH AANDHIA BER MORPANKH BOOTARAM BABURAM NAKHUN PAR CHAMELI
KA TEL JOHAD KI KHUDAI 
-- GIRDAWAR TEHSILDAR ARAJI KASHT
Ashok, Tehsildar BHATTE WALA LHET GYANCHAND KOTHI COLD DRINK SANSI
KAPADIA
Hanumamgarh 9414094991
http://www.apnybaat.blogspot.com/ http://www.apnykatha.blogspot.com/ 
Ashok, Tehsildar Hanumamgarh ९४१४०९४९९१
 मैं
KUCHCH SAL PAHLE UNKA DEHANT HO GAYA. VE MUJHPAR CHHOTE BHAI JESA SNEH
> RAKHTE THE. VE VOLLYBALL KE KILADI THE. GAON KE SCHOOL ME BACHCHO KE
> KHEL SHURU KARAVANE ME UNKA YOGDAN RAHA HAI. OMPRAKASH JI AUR
> BHAIRARAMJI SE FIR KABHI MILNE KA SAUBHAGY NAHI MILA . CHOTHI PAS
> KARKE ME BHANIYAWALA CHALA GAYA THA US SAMAY TAK MERI LIKHAWAT ACHCHI
> NAHI THI. PATRA PAD N PANE K KARAN MERE BADE MAMA SWARGIYA VED PRAKASH
 JI NE MUJHE TOKA BHI THA.

Ashok, Tehsildar BHATTE WALA LHET GYANCHAND KOTHI COLD DRINK SANSI
KAPADIA
25NP के SCHOOL दिनों में नहर में नहाना, आँधियों में बेर और मोर पँख इकट्ठे करना, नहर में किसी का CYCLE और बस्ते समेत गिर जाना; या फिर CYCLE PUNCTURE होने पर भरी दोपहरी में घसीटते हुए, पसीने से तर-बतर, गिरते-पड़ते, भूखे-प्यासे देर से घर पहुंचना; ये सब मामूल वाक़यात होते थे। 
सर्दियों में माचिस साथ रखते थे; जिससे ज़रुरत होने पर आग ताप लेते थे। इस माचिस की वजह से कभी-कभी बीड़ी के सूटे भी होने लगे थे। गुरुजन को भनक लगने पर अलग विद्यालय के अलग कमरे में सबकी पेशी हुई; और ये दुर्व्यसन आगाज़ से पहले ही अंजाम तक पहुँच गया। गुरुजन के प्रति अगाध आदर की वजह से उनसे बड़ा डर लगता था कि ; हमारे आचरण के विषय में गुरूजी क्या सोचेंगे ! 
आजकल पढ़-सुनकर और देख कर अजीब सा लगता है; गुरु-शिष्य का स्नेह, आदर, विश्वास और उत्तरदायित्व कहाँ खो गया है ? भरत व्यास और कवि प्रदीप जी की पंक्तियाँ कचोटने लगती हैं -
 आज के इस इंसान को क्या हो गया ?
इसका पुराना प्यार कहाँ पर खो गया ??

Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 http://www.apnykhunja.blogspot.com/; http://www.apnybaat.blogspot.com/; http://www.apnyvaani.blogspot.com/; www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 17 अगस्त 2014

APRT टोंक में हमारी कक्षाएं व् कार्यालय  नीचे थे और व MAS व्यवस्था ऊपर थी; कुलदीप,  भानीराम, कृष्ण लाल पारीक, मनोहर लाल स्वामी,  गौरीशंकर,  ईश्वरलाल  मीना, लगभग 

रविवार, 10 अगस्त 2014

YAADEN (153) यादें (१५३)

APRT टोंक में अल-सुबह मुँह अँधेरे हुसैन खान जी PTI की WHISTLE बज जाती थी -

दौड़ते हुए, भागते हुए ! दौड़ते हुए, भागते हुए !!
मैंने बड़े-बड़े तहसीलदारों को सीधा कर दिया है! तुम तो गिरदावर हो !!
प्रशासनिक अधिकारी - कामयाबी के लिए दो बातें याद रखना-
जेब में PEN मत रखो !
दिमाग़ से काम मत लो !
ACCOUNTS OFFICER DR MAMODIAथे,
IRA मनमोहन लाल गोयल कहते थे - हम ACCOUNT वाले बड़ा ,मीठा-मीठा बोलते हैं; पर लिखते वक़्त कभी नहीं चूकते !
उनसे मैंने "निवेदन " शब्द के प्रयोग सीखा !
PRINCIPAL महेंद्र सिंह यादव, गंगानगर शुगर मिल महाप्रबंधक के पद पर चले गये और PD पालीवाल आये, KK सिंगल VICE-PRINCIPAL थे, जो बाद में श्रीकरणपुर SDM रहे थे; वे कक्षा में कुछ नया करवाते रहते थे; बंद पर्चियों में लिखना-
मुझ में क्या कमी है
दूसरों में क्या अच्छाई है;
मुझे दूसरों से क्या अपेक्षा है

PATWAR TRAINING SCHOOL में अध्यापन के दौरान मैंने भी ऐसे प्रयोग काफी किये थे !

LECTURER महेश चन्द्र गुप्ता जी का मुझ पर काफी स्नेह रहा था; कुछ वर्ष पूर्व वे अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर के पद पर रहे हैं ! K रामबिहारी जी, सेटलमेंट ऑफिसर थे; उनके वाक्यों को मैंने अभी तक मन में रखा हुआ है-
NOT ONLY ACT;
BUT WITH TACT;
 AND WITHIN THE FACT !!



रविवार, 3 अगस्त 2014

YAADEN (152) यादें (१५२)

बाढ़ के इन हालात में ही दो सेक्शन में से हमारे वाले सेक्शन को 1 अगस्त १९८१ से दो माह के  FIELD-SURVEY के लिए निवाई भेजा गया; कृषि उपज मण्डी समिति की खाली दुकानों में हमने डेरा डाला ! जयपुर टोंक मुख्य सड़क के किनारे एक ढाबे पर हमने 5 रूपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन (दोनों समय) की दर से भोजन व्यवस्था कर ली ! माधोलाल गुप्ता जी, हमारे SURVEY TEACHER थे !
उन दो महीनों में हम सभी पूरी तरह से घुल-मिल गये थे सुबह उठते ही निकल जाते, दोपहर तक ज़रीब चलाते, FIELD-BOOK बनाते; फिर होटल जाकर खाना खाते वापस आवास पर आकर  PLOTTING करते, नक्शा बनाते, नंबर-अंदाज़ी करते, रकबा-बरारी करते और फिर  फिर एक दूसरे से नक़्शे और क्षेत्रफल का मिलन करते; और अपनी-अपनी गलतियां ढूंढते !
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ राजस्थानी लोक गायक गणपत लाल डांगी और मीना चौधरी का कार्यक्रम निवाई में आयोजित हुआ था ! राजस्थानी लोक-कार्यक्रम पहली बार मैंने देखा था !-
मोरिया आच्छो बोलयो ए ढळतीरात ने !

जय جیہینहिंदڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 27 जुलाई 2014

YAADEN (151) यादें (१५१)

बुद्धवार 27/05/1981 को मैं रायसिंह नगर तहसील में उपस्थित हुआ; सुगन चंद आर्य, तहसीलदार, बग्गा सिंह नायब तहसीलदार, मंशा सिंह Office Quanoongo, जेठमल सेठिया और बलदेव सिंह Leave Rreserve Patwari थे; जेठमल मेरे पूर्व परिचित थे; कुछ अन्य पटवारी GKS बैंक के समय से मेरे पूर्व परिचित थे; उदयवीर सिंह चौहान संगराना, होशियार सिंह भोमपुरा गिरदावर थे; ये दोनों आज भी मेरे साथ बड़े भाई जैसा ही व्यवहार करते है;  जिलेदार दफतर विजय नगर की तरह ही मैंने तहसील रायसिंह नगर में भी खूब मन लगा कर काम सीखा !       शनिवार 04/07/1981 को रायसिंह नगर से कार्यमुक्त होकर सोमवार 06/07/1981 को मैं APRT टोंक पहुँच गया !
वहाँ हमारे दो SECTION  बना दिए थे;

जय جیہینहिंदڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 20 जुलाई 2014

YAADEN (150) यादें (१५०)

सीधी भर्ती ILR के कुल ५९ में से ७ पद राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए आरक्षित थे; बातचीत में पता चला कि उन 7 को पूरा वेतन मिलेगा ! बाकी ५२ को र ७५ मासिक दर से निर्वाह भत्ता मिलना था ! हमने हिसाब लगाया, तो पता चला कि कुल 36 पटवारी राजस्व के, रामस्वरूप अरविन्द कोटा CAD से, फ़क़ीर मोहम्मद उपनिवेशन बीकानेर से, और मैं सिंचाई श्रीगंगानगर से  कुल ३९ पटवारी आ गये थे;
हमें ये नागवार लग रहा था कि जो आरक्षण से 7 लोग आये हैं , वे तो पूरा वेतन लें और जो 32 अपनी मेहनत से आये है, वे वञ्चित रहें ! 8 अगस्त, 1981 को टोंक में, बाढ़  का दौरा करने आये, राजस्व मंत्री परसराम मदेरणा से हम मिले;
मुझे एक-एक शब्द याद है , उन्होंने कहा -
TODAY IS SUNDAY TOMORROW I SHALL CALL YOUR FILE !
और 11 अगस्त, !९८१ को राजस्थान भू राजस्व (भू-अभिलेख) नियमावली १९५७ के नियम २९५ में संशोधन की अधिसूचना जारी हो गई, जिसका एक-एक शब्द मुझे आज भी हू-बी-हू याद है  _
PROVIDED THAT, IF A PATWARI WHO IS SELECTED FOR QUANOONGO TRAINING SCHOOL & JOINS THE SAME, SHALL BE TREATED AS ON DUTY & SHALL RECEIVE HIS SALARY DURING THE PERIOD OF TRAINING

जय جیہینहिंदڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 13 जुलाई 2014

YAADEN (149) यादें (१४९)

जुलाई/अगस्त 1981 में राजस्थान के 5 नये जिलों- धौलपुर, दौसा, राजसमंद, बारां हनुमानगढ़ की
घोषणा हुई; जगन्नाथ पहाड़िया ने राजस्थान के मुख्य मंत्री पद से त्याग-पत्र दिया; और शिवचरण माथुर मुख्य मंत्री के साथ परसराम मदेरणा, श्रीमती कमला बेनीवाल, और ने मंत्री पद की शपथ ली; ज़बरदस्त बरसात हुई; अमानीशाह नाला, बनास, चम्बल  और अन्य नदियों में बाढ़ की स्थिति बन गयी; जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, कोटा, अजमेर आदि पूर्वी दक्षिणी राजस्थान में कई दिनों तक अधिकांशतः यातायात और सञ्चार ठप्प रहा था ! टोंक के निचले इलाकों से लोगों को हटाकर APRT में बैठाया गया ! खाना बनाने वाले हलवाई लगे हुए थे; तहसीलदार टोंक एक बुज़ुर्ग व्यक्ति थे; हम उनसे बात करने लगे, तो मजाक में बोले- RETIRE होकर HOTEL खोलूंगा !
मंत्री परसराम मदेरणा और कमला बेनीवाल दौरा करने आये थे;
पहाड़िया सरकार के घोषित 5 में से, माथुर सरकार ने केवल एक धौलपुर को ही, 27वां जिला बनाया था !


जय جیہینहिंदڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 6 जुलाई 2014

YAADEN (148) यादें (१४८)

सोमवार, 25 मई १८८१ को मैंने APRT (All Purpose Revenue Training ) school टोंक में उपस्थिति पेश की  महेंद्र सिंह यादव Principal थे; सबसे पहले बनवारी लाल से मेरी मुलकात हुई, जो टिब्बी के हैं; वहीँ पर मैंने कुलदीप सिंह को देखा, जिनका पता उदयपुर था; काली pent, सफ़ेद bush-shirt बिलकुल पदमकुमार जी वाला पहनावा; भरा चेहरा और हलकी दाढ़ी; प्रथम दृष्टि में, मैंने उन्हें उदयपुर का कोई राजपूत लड़का समझा था;   बनवारी ने ही मुझे बताया कि वह मसानीवाला (तहसील टिब्बी) का जटसिख है; और बनवारी का class-fellow था; हम तीनों एक ही जिले के हो गए (हनुमान गढ़ जिला नहीं था) कुलदीप उस समय मावली तहसील में राजस्व पटवारी था;  बनवारी वन विभाग चुरू में था; 
APRT में नज़ीर अहमद बाबू थे ! उसी दिन मुझे रायसिंह नगर, बनवारी को टिब्बी और कुलदीप को वल्लभनगर तहसील ट्रेनिँग के लिए भेज दिया ! 
वापस जयपुर देर से पहुँचने के कारण  शाम 6 बजे श्रीगंगानगर वाली गाड़ी की बजाय रात को बीकानेर express पर चलकर 2.30 बजे चुरू आकर मैं बनवारी के पास ही  रुका; सुबह रेल से सादुलपुर, हनुमानगढ़ और रात 11 बजे रायसिंहनगर !            




जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;

My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 29 जून 2014

YAADEN (147) यादें (१४७)

नहरी पटवारी बनने के बाद पहले साल 1978-79 में मैंने ७१% दुसरे साल 1979-80 में 94 % और तीसरे साल 1980-81  में 97% वसूली की; मई 1981 की एक दोपहरी में ढाणी-ढाणी  घूमता हुआ 4STB में पिरथी सिंह की ढाणी पहुंचा, तो मेरे चाचा बालकृष्ण जी वहां आये हुए बैठे थे; उन्होंने मुझे डाक दी; जिसमें मेरे निरीक्षक भू-अभिलेख पद के लिए चयन होना तथा २५/०५/१९८१ को सर्व उद्देशीय राजस्व प्रशिक्षणालय टोंक में उपस्थित होने का आदेश था; यह मेरे लिए बिलकुल अप्रत्याशित था; क्योंकि जून १९७९ में होने वाली परीक्षा सितम्बर १९७९ में हुई थी; और मेरा आकलन था, कि 1979 में ही चयन आदि होकर नियुक्ति हो चुकी होगी; और मेरा चयन नहीं हुआ होगा; पर हकीकत ये बनी, कि हमारी 59 पदों की रिक्तियां 50% सीधी भर्ती और शेष ५०% राजस्व पटवारियों से पदोन्नति की गणना से निकली थीं; उसके बाद पटवार संघ की मांग पर राज्य सरकार ने 20%सीधी भर्ती, 15% पटवारियों की विभागीय परीक्षा और  65% पटवारियों की पदोन्नति मान ली थी; इस चक्कर में हमारी रुक गयी कि इसे भी 50 से घटाकर 20% किया जावे या नहीं ?


जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 22 जून 2014

YAADEN (146) यादें (१४६)

नहरी पटवारी रहने के दौरान ही बद्रीराम जी की लड़की की शादी थी; वे एक महीने की छुट्टी गये, उनका कार्य भार मेरे पास था; एक दिन थैले में 4 रसीद बुक मेरी और 5 बद्री जी की लेकर मैं वसूली कर रहा था; 2STB से गुलजारा सिंह भंगू का MESSY ट्रेक्टर ट्राली खिचियाँ (सरदार पूरा बीका) जा रहा था; उनका लड़का सुखदेव चला रहा था; मुझे भी उधर जाना था; मैं ट्रेक्टर के MUD-GUARD पर बैठ गया; उस वक़्त 6STB से वाली सड़क बन रही थी; रास्ते में थैला टेढ़ा हुआ और 9 रसीद बुक गिर गई; लगभग २ किलोमीटर में ही मुझे पता चल गया; सब पर मोटे गत्ते की ज़िल्द चढ़ी हुई थी; और सारे रास्ते में सड़क का काम चल रहा था; इसलिए मेरा अनुमान था कि उड़ भी नहीं सकती और गायब भी नहीं हो सकती; TROLLY खोलकर हम TRACTOR से वापस आये, खूब पूछताछ की, किन्तु किसी ने कुछ नहीं बताया;
फिर मैं और बद्री जी दोनों दो-तीन दिन ऊँठ चढ़ कर ढूंढते रहे; 8STB कुलड़ियों की ढाणी भी रात रुके थे; उस दिन वे गंगूवाला नंदराम गोदारा (प्रधान पंचायत समिति रायसिंहनगर ) के घर से शादी करके आये थे;
रसीद बुकें नहीं मिली; मैं हर महीने चकवार बकाया की सूचियां बना लिया करता था; साथ के साथ उनमें वसूली दर्ज भी करता रहता था; उन्हीं सूचियों से रोकड़ बही पूरी करके, मैंने रकम जमा करवा दी; और हिम्मत करके १००% प्रतिशत वसूली कर दी ताकि, मेरे ऊपर गबन का इलज़ाम न लग सके;

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N

रविवार, 15 जून 2014

YAADEN (145) यादें(१४५)

चक 2STB में Justice जवान सिंह राणावत परिवार की 14 मुरब्बे ज़मीन करणपुर, पदमपुर, श्रीगंगानगर के सरदारों ने 12 लाख रुपये में खरीदी थी; गुलजारा सिंह भंगू  6NN (पदमपुर), उनके पुत्र सुखदेव सिंह, और दामाद निरंजन सिंह निज्जर 9Z (श्रीगंगानगर), और उसके छोटे भाई जसवीर सिंह (राणा) से मेरा अच्छा परिचय हो गया था; बाद में जब मैं श्रीगंगानगर और पदमपुर रहा, तो भी संपर्क बने रहे; निरंजनसिंह से तो गहरे सम्बन्ध हो गये; उनके सभी पारिवारिक मसलों में भी वे और उनकी माता मुझसे अक्सर सलाह लेते रहे है; फिर आगे उनके बेटे हरपिंदर (Happy) के ससुराल जगतार सिंह 34GG, उनके बेटे हरदीप सिंह से भी अच्छी मेल मुलाकात रहा है;
निरंजन सिंह और भाभी जी; अमेरिका अपनी बेटी के पास चले जाते हैं ; तो भी फोन पर अक्सर सलाह करते रहते हैं;

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
 http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
 My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N34GG 

रविवार, 8 जून 2014

yaaden(144) यादें(१४४)

अप्रैल १९८१ में ACCIDENT के बाद मई में यमुना नगर पत्नी के ममेरे भाई गुलशन कुमार ढल कि शादी थी; ससुराल के परिवार के साथ  गया था; बारात जगाधरी गयी थी; यमुना नगर , अम्बाला रिश्तेदारों से मिलने के बाद हम सब सरसावा (सहारनपुर) हरीश सोनी (गुलशन के जीजा) के घर,  हरिद्वार, ऋषिकेश, भानियावाला, डोईवाला, मसूरी होते हुए घर लौटे थे !

जयहिंद جیہینڈ  ਜੈਹਿੰਦ 
Ashok 9414094991, Tehsildar ; Sri Vijay Nagar 335704 
http://www.apnykhunja.blogspot.com/  http://www.apnybaat.blogspot.com/;
http://www.apnyvaani.blogspot.com/;       www.apnykatha.blogspot.com;
My Location at Globe 73.5178 E; 29.2406 N